छत्तीसगढ़

किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन में भारी भीड़, और बोगियां जोड़ने की मांग

Nil dhankar
24 Nov 2025 10:31 AM IST
किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन में भारी भीड़, और बोगियां जोड़ने की मांग
x

जगदलपुर. किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली नाइट एक्सप्रेस में भीड़ लगातार बढ़ रही है और 12 बोगियां यात्रियों के लिए नाकाफी साबित हो रही हैं. स्लीपर कोच आरक्षित कराने यात्रियों को सुबह 4 बजे से स्टेशन पर लाइन लगानी पड़ रही है. नाइट एक्सप्रेस शुरू होने के बाद जगदलपुर से विशाखापट्टनम और वहां से देशभर की 25 ट्रेनों में कनेक्टिविटी मिलने से यह ट्रेन हजारों लोगों की जीवनरेखा बन गई है.

चार जनरल, पांच स्लीपर, दो थर्ड एसी और एक सेकंड एसी की कुल 12 बोगियों में रोजाना भारी वेटिंग रहती है. यात्री मांग कर रहे हैं कि बोगियों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 16 की जाए. स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के चार घंटे खुलने के बावजूद टिकट कंफर्म नहीं हो पाता, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है.

यात्री प्रतिनिधि जल्द ही एडीआरएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग रखने वाले हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null