
x
रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर इलाके में स्थित बिलासपुर जलाशय का एक पुराना और जर्जर गेट अचानक टूट गया है। गेट टूटने की वजह से बांध का पानी भारी मात्रा में बाहर निकल रहा है, जिससे पास से गुजरने वाले रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे (NH-49) पर सैलाब जैसी स्थिति बन गई है।
सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण गाड़ियों की आवाजाही थम गई है और हाईवे अब किसी दरिया जैसा नजर आ रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि वह आसपास के खेतों में भी घुस गया है, जिससे फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। मौके पर भूपदेवपुर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुँच गई है और जर्जर गेट से हो रहे इस रिसाव को रोकने की कोशिश की जा रही है।
Next Story





