छत्तीसगढ़

CG में आसमान से बरसी आफत, 6 लोग पहुंचे अस्पताल

jantaserishta.com
10 May 2023 1:11 PM IST
CG में आसमान से बरसी आफत, 6 लोग पहुंचे अस्पताल
x
आकाशीय बिजली की चपेट में आए.
पेंड्रा- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अचानक मौसम खराब होने की वजह से आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें 6 ग्रामीण घायल हो गए। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इजाल चल रहा है। यह पूरा मामला गौरेला के धनगवा गांव का है।
बता दें, धनगवा गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जिसकी वजह से बिजली गिर गई और यह हादसा हो गया। स्थानीय ग्रामीण बिजली गिरते वक्त मजदूरी का काम कर रहे था। तभी बिजली गिरने के कारण सभी बेहोश होकर गिर हो गए। जैसे ही बारिश रुकी तब जाकर सभी मजदूरों के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसके बाद पता चला कि सभी की हालत गंभीर है। हालांकि इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story