छत्तीसगढ़

बस्तर में कल तेज बारिश होने का अलर्ट

Nilmani Pal
28 Oct 2025 5:10 PM IST
बस्तर में कल तेज बारिश होने का अलर्ट
x

रायपुर। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित प्रबल चक्रवात मोंथा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है । हालांकि आज गति कुछ कमजोर हुई है । कल गति 18 किमी थी। इसके लगातार उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कालिंगपटनम के बीच काकनाड़ा के पास आज शाम को अथवा रात्रि में तट को पार करने की संभावना है।

तट पार करते समय चक्रवात के हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तथा बीच-बीच में 110 किलोमीटर प्रति घंटे की चलने की सम्भावना है । इसके असर से प्रदेश में कल 29 अक्टूबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने ‌और एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की चल सकती है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।वर्षा का क्षेत्र धीरे धीरे मध्य और उत्तर छत्तीसगढ की ओर केंद्रित रहने की सम्भावना है । वर्षा की गतिविधि 31 अक्टूबर तक लगातार जारी रहने की सम्भावना है।

Next Story
null