छत्तीसगढ़

भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में अलर्ट

Nil dhankar
2 Jun 2025 8:15 AM IST
भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में अलर्ट
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मानसून की एंट्री के पहले ही प्रदेश में आए दिन बारिश हो रही है। रविवार को दिन भर धुप रहने के बाद शाम को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला था, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज कर की गई है। वहीं सोमवार को सुबह से ही धुप पड़ रही है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, शाम होते तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने के लिए मिलेगा। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में शाम को मौसम करवट ले सकता है। मौसम में बदलाव होने के चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, भिलाई, दक्षिण बस्तर, बालोद, कांकेर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में जमकर बारिश होगी। इस बार प्रदेश में मानसून के पहुँचने से पहले ही बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी।

Next Story
null