छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शहीद आकाश राव गिरेपुंजे को दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
22 Jun 2025 7:26 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शहीद आकाश राव गिरेपुंजे को दी श्रद्धांजलि
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के सरोना स्थित राजपूत भवन में अमर शहीद आकाश राव गिरेपुंजे के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि “उन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया, उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा।”


मंत्री जायसवाल ने कहा, “शहीद आकाश राव गिरेपुंजे ने राष्ट्र सेवा और समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अनुकरणीय है। ऐसे वीर सपूत का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। मैं उन्हें शत्-शत् नमन करता हूं।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि, राजपूत समाज के पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और वीरगाथा का भाव समाहित रहा।
Tagsश्याम बिहारी जायसवालशहीद आकाश राव गिरेपुंजेश्रद्धांजलि समारोहरायपुर सरोना कार्यक्रमराजपूत भवनShaheed Akash Rao GirepunjeShyam Bihari JaiswalTribute CeremonyRajput Bhavan RaipurMartyr Honoringछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story