छत्तीसगढ़

44 स्कूल बसों की जांच, 4 बसों पर जुर्माना, चालकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई

Shantanu Roy
22 Jun 2025 6:37 PM IST
44 स्कूल बसों की जांच, 4 बसों पर जुर्माना, चालकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। 22 जून 2025 को जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्र में संचालित 44 स्कूल बसों की जांच की गई। इस भौतिक परीक्षण शिविर के दौरान 4 बसों में तकनीकी व नियमों की कमी पाए जाने पर कुल 6,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर सभी चालकों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और नेत्र जांच की। साथ ही स्कूल बसों के स्टाफ को वाहन संचालन के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों- जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी डोर के सही उपयोग की जानकारी दी गई।


स्कूल बस स्टाफ को यह भी सख्त निर्देश दिए गए कि बच्चों को बस में चढ़ाने और उतारने के दौरान पूर्ण सतर्कता बरती जाए। इसके अलावा उन्हें यह भी समझाया गया कि वाहन संचालन के समय शराब या किसी प्रकार के नशे का सेवन न करें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। इस निरीक्षण शिविर में जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, रामभरोसा निर्मलकर, हेमचंद कंवर, लखन पटेल एवं मेघू राम उपस्थित रहे। यह पहल न सिर्फ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि चालक-परिचालकों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करती है।
Tagsस्कूल बस जांचमहासमुंद परिवहन निरीक्षणचालक स्वास्थ्य परीक्षणसड़क सुरक्षाबस शमन शुल्कSchool Bus InspectionMahasamund RTODriver Health CheckTraffic SafetyPenalty on Busesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null