भारत
भयावह घटना: बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला, खेल रही थी, तभी...
jantaserishta.com
22 Jun 2025 5:58 PM IST

x
इलाके के लोग डरे.
कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के वेलपरई क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां झारखंड के एक मजदूर परिवार की चार साल की बच्ची तेंदुए का शिकार बन गई. बच्ची का शव शनिवार को जंगल से बरामद हुआ, जिससे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. इस घटना की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम की है. वेलपरई के पास कालीअम्मल रेजिडेंशियल एरिया में रहने वाले मनोज कुंडा और मोनिका देवी की बेटी रोशनी कुमारी घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान एक तेंदुआ, जो पास के चाय बागान में छिपा था, अचानक झपट पड़ा और रोशनी को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया. यह सब कुछ चंद सेकंड में हुआ और परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले तेंदुआ बच्ची को लेकर गायब हो गया.
घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई. जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की. खोजी कुत्तों की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लगभग 300 मीटर दूर एक घने यूकेलिप्टस के जंगल से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. शव के कई हिस्से बिखरे हुए थे, जिन्हें वन अधिकारियों ने इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका तेंदुओं वाला क्षेत्र है. यहां पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. अब इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इस घटना ने एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चाय बागानों और जंगलों के समीप बसे मजदूर परिवारों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है. फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





