छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिघत गांव में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद
Shantanu Roy
3 Aug 2025 7:03 PM IST

x
छग
Manendragarh. मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिघत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मंत्री जायसवाल ने आम जनता की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां जनपद क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिघत में चौपाल लगाकर आमजनों से आत्मीय संवाद किया एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।
— ShyamBihari Jaiswal (@ShyamBihariBjp) August 3, 2025
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। pic.twitter.com/1qMhwTNsSh
मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल और सड़क जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जनसुनवाई और चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे आम जनता से जुड़कर समस्याओं का समाधान कर रही है। चौपाल में ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और मंत्री ने सभी बिंदुओं पर समुचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों में मंत्री से सीधे संवाद कर अपनी बात रखने को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





