छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉ. रामप्रताप सिंह को दी बधाई
Shantanu Roy
9 April 2025 8:12 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व संगठन महामंत्री डॉ. रामप्रताप सिंह से नवा रायपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. सिंह को छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आज भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व संगठन महामंत्री माननीय डॉ. रामप्रताप सिंह जी से नवा रायपुर में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
— ShyamBihari Jaiswal (@ShyamBihariBjp) April 9, 2025
मुझे पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं… pic.twitter.com/Aee0bbQ3OR
श्याम बिहारी जायसवाल ने विश्वास जताया कि डॉ. रामप्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व और व्यापक अनुभव के चलते मंडल प्रदेश के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं में उल्लेखनीय योगदान देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रमिकों के कल्याण हेतु चल रही योजनाएं और अधिक प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ेंगी। गौरतलब है कि डॉ. रामप्रताप सिंह प्रदेश भाजपा के संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी गहरी रुचि रखते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





