छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रतनपुर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की

Nil dhankar
15 Feb 2026 1:34 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रतनपुर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की
x

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रतनपुर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंत्री ने कहा, आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम रतनपुर झरनापारा स्थित शिव मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रार्थना है कि भगवान शिव की कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, जनकल्याण की योजनाएं और प्रभावी हों तथा देश व राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करें। इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़े

डोमनहिल पोड़ीडीह स्थित शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों के सुख एवं समृद्धि की मंगलकामना की। भक्ति एवं उत्साह से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। महादेव की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।



Next Story
null