छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक और मेडिकल स्टोर में मारी रेड, तीन सील

Nil dhankar
27 Jun 2026 4:14 PM IST
स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक और मेडिकल स्टोर में मारी रेड, तीन सील
x
छग

बस्तर। जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मूली में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लिनिक और दो मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। जांच में बिना डिग्री के मरीजों का इलाज किए जाने, प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण और मेडिकल वेस्ट के गलत तरीके से निपटान के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव में जांच की। कार्रवाई के दौरान दो मेडिकल स्टोर और एक क्लिनिक का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

शुरुआती जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की आड़ में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इलाज करने वाले व्यक्ति से चिकित्सकीय योग्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई वैध प्रमाण पेश नहीं किया जा सका।

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस प्राप्त श्रेणी से अलग दवाओं का स्टॉक भी मिला। इसके बाद टीम ने पूरे परिसर को सील कर दवा रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच शुरू कर दी है। जांच में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के नियमों के उल्लंघन होना पाया गया। परिसर के बाहर इस्तेमाल की गई इंजेक्शन की शीशियां और अन्य मेडिकल कचरा खुले में फेंका और जलाया जाना पाया गया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

Next Story