छत्तीसगढ़

कोरबा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया

Nil dhankar
15 Nov 2025 6:00 PM IST
कोरबा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
x

कोरबा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय परिवारों के स्वास्थ्य की विशेष चिंता की जा रही है। गोमुखी सेवा धाम देवपहरी की पहल पर मेडिकल कॉलेज रायपुर के 125 प्रशिक्षु डॉक्टर अपने 30 सीनियर डॉक्टरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस दौरान उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

राजधानी रायपुर से कोरबा पहुंचे डॉक्टरों की टीम को रेलवे स्टेशन पर ढोल-धमाकों के साथ भव्य स्वागत मिला। टीम ने ऐसे स्वागत की कल्पना नहीं की थी। लिंक एक्सप्रेस के कोरबा स्टेशन पहुंचने पर हुए इस धूम-धड़ाके को देखकर आम यात्री किसी वीआईपी के आगमन का अनुमान लगा रहे थे। स्टेशन के मुख्य द्वार पर मातृशक्ति ने तिलक लगाकर और फूलों से डॉक्टरों की टीम का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और गोमुखी सेवा धाम की सकारात्मक पहल पर डॉक्टरों की टीम ने कोरबा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण और समस्याओं के निराकरण का निर्णय लिया है।

जिला संघ चालक डॉ. विशाल उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टरों की यह टीम तीन दिनों तक विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर सेवा कार्य करेगी। किडनी की बीमारी पर शोध कर रहे एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि पानी में धातु की अधिक मात्रा के कारण ऐसी समस्याएं होती हैं। टीम कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान देगी।

Next Story
null