छत्तीसगढ़

महिला टीचरों को परेशान करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड

Nil dhankar
7 Aug 2026 9:36 AM IST
महिला टीचरों को परेशान करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड
x
छग

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित पूर्व माध्यमिक शाला भरुहिबांस के प्रभारी प्रधान पाठक को महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) समग्र शिक्षा द्वारा शिकायत की जांच कराई गई। जांच के दौरान स्कूल में पदस्थ दो महिला शिक्षिकाओं के लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रमाणित पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस तरह के मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story