छत्तीसगढ़

हेड मास्टर की मौत, कुचलने वाले ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने किया आग के हवाले

Nil dhankar
26 May 2025 2:06 PM IST
हेड मास्टर की मौत, कुचलने वाले ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने किया आग के हवाले
x
छग

पेंड्रा। मरवाही क्षेत्र के लोहारी मोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल के प्रधान पाठक को कुचल दिया। इस हादसे में प्रधान पाठक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक सुबह स्कूल जा रहे थे तभी लोहारी मोड़ पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान स्थानीय विद्यालय में कार्यरत प्रधान पाठक के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पहले ट्रैक्टर को घेरा और फिर देखते ही देखते उसमें आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी मच गई।


Next Story
null