छत्तीसगढ़
प्रधान आरक्षक की बेटी बनी सिविल जज, IG रामगोपाल गर्ग ने दी बधाई
Shantanu Roy
24 Feb 2026 8:17 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। विशेष शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतलोक साय पैकरा और मनप्यारी देवी के परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब उनकी बेटी स्वाति पैकरा ने सिविल जज परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस उपलब्धि ने न केवल पैकरा परिवार, बल्कि पूरे पुलिस महकमे को गौरवान्वित कर दिया। चयन के पश्चात स्वाति पैकरा अपने पिता के साथ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचीं, जहां पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आईजी कार्यालय में आयोजित सौजन्य भेंट के दौरान स्वाति पैकरा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप भी उपस्थित रहीं।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने स्वाति को स्मरणिका भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेटी के सम्मान का यह पल देखकर प्रधान आरक्षक सतलोक साय पैकरा भावुक हो उठे। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वाति की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने स्वाति पैकरा को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक सेवा का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता है। उन्होंने सीख देते हुए कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियां और परिस्थितियां सामने आएंगी, किंतु ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहना ही सच्ची सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी निभाते समय नैतिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों का सदैव पालन करना चाहिए।
आईजी गर्ग ने इस अवसर पर पुलिस परिवारों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी स्वभावतः कठिन और समय-साध्य होती है, जिसके कारण अभिभावक अपने बच्चों को अपेक्षित समय नहीं दे पाते। इसके बावजूद पुलिस परिवारों के बच्चे अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। स्वाति पैकरा का सिविल जज के रूप में चयन होना पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस रेंज के मुखिया के रूप में पुलिस कर्मियों के बच्चों की शिक्षा और करियर उन्नति के लिए जो भी सहयोग संभव होगा, उसके लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जाएंगे। इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच भी दृढ़ संकल्प, परिश्रम और सकारात्मक सोच से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। स्वाति पैकरा की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





