छत्तीसगढ़
गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रेग्नेंट, अबॉर्शन की दवा खिलाने से हुई युवती की मौत
Shantanu Roy
12 May 2025 11:37 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बॉयफ्रेंड ने 5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की गोली लिखा दी। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती का नाम प्रिया पावले (22) है, जो मायापुर की रहने वाली थी। मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। प्रिया पावले अपनी छोटी बहन, बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा के साथ अस्पताल गई थी।
दरअसल, युवती प्रिया पावले 5 महीने की गर्भवती थी। बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा ने 11 मई को प्रिया को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। युवती के पेट में तेज दर्द हो रहा था। आनन-फानन में युवक अपनी गर्लफ्रेंड को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा स्थिति को भांपते ही अस्पताल से भाग गए। प्रिया की छोटी बहन ही उसके साथ बच गई। अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवती से पूछा तो पता चला कि अबॉर्शन की गोली खाई है। जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स ने फौरन उसका इलाज शुरू किया, लेकिन युवती को राहत नहीं मिली। इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई। प्रिया की मां मीना पावले ने बताया कि बेटी के रिश्ते आ रहे थे।
लेकिन वो अभी शादी नहीं करूंगी कहती थी। गर्भवती के बाद लड़का भी शादी नहीं करना चाहता था। उसे रखना भी नहीं चाहता था। मारपीट कर जबरदस्ती युवक और उसके मामा ने बेटी को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे उसकी जान चली गई। प्रिया पावले के पिता दिनेश पावले की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। प्रिया के अफेयर के बारे में परिवार को पता था। कई बार प्रिया ने अपने मोबाइल स्टेटस में गोलू विश्वकर्मा के साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी। सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, मृतिका की मां मीना पावले का बयान भी दर्ज किया गया है। सोमवार को प्रिया पावले के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





