छत्तीसगढ़

पत्नी को पकड़ लिया बात करते, पहले गला दबाया फिर किया सुसाइड

Nilmani Pal
25 Nov 2025 3:32 PM IST
पत्नी को पकड़ लिया बात करते, पहले गला दबाया फिर किया सुसाइड
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली है। सोमवार को कमरे में पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति पंखे से फांसी पर लटका मिला। वहीं, कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से राजेश विश्वास नाम और उससे पत्नी की बात करने और मिलने जैसी बातें लिखी है।

आशंका है कि चरित्र संदेह के चलते पहले पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार दिया फिर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दीवार पर लिखा है कि 'राजेश विश्वास के कारण हम मर रहे हैं। अपनी मां के मोबाइल में बात करते पकड़ी गई। पति के नहीं रहने पर वह बात करती थी। ऊर्जा पार्क में भी पकड़ी गई। बच्चे आई लव यू।' घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतिका नेहा उर्फ शिवानी तांबे ने 10 साल पहले राज तांबे से लव मैरिज की थी। दंपती के 3 बच्चे हैं। चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि अटल आवास में राज तांबे और नेहा उर्फ शिवानी तांबे रहते थे। दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे। उनके 3 बच्चे हैं। दोनों पति-पत्नी 24 नवंबर की दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकले। तब मोहल्ले में ही रहने वाली मृतका की मां रीना चिन्ना उन्हें देखने के लिए घर गई। तब घर का दरवाजा बंद था। वह दरवाजा खोलकर अंदर गई। उनकी बेटी नेहा उर्फ शिवानी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। वहीं उनका दामाद पंखे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

Next Story
null