छत्तीसगढ़

हाण्डी तालाब जलकुम्भी से मुक्त

Nil dhankar
30 May 2026 5:35 PM IST
हाण्डी तालाब जलकुम्भी से मुक्त
x

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू के मार्गनिर्देशन में जनशिकायत पर उनका त्वरित निदान करने नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत तात्यापारा वार्ड के क्षेत्र में हाण्डी तालाब में लगभग 15 सफाई मित्रों के विशेष गैंग की सहायता से सफाई अभियान चलाकर तालाब के भीतर से जलकुम्भी को बाहर निकालकर और उसको तत्काल उठवाकर हाण्डी तालाब को जलकुम्भी से मुक्त करवाते हुए समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से स्वच्छता कायम की गयी।

प्राप्त जनशिकायत का जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से त्वरित निदान किया गया. इसके साथ ही हाण्डी तालाब के आसपास जनजागरण अभियान रहवासियों के मध्य चलाया जाकर नागरिकों से तालाब में गन्दगी और कचरा नहीं डालने और वार्ड और रायपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की की विनम्र अपील नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी.



Next Story