छत्तीसगढ़

शिक्षिका की अधजली लाश मिली, गरियाबंद से सनसनीखेज मामला

Nil dhankar
19 Dec 2025 3:44 PM IST
शिक्षिका की अधजली लाश मिली, गरियाबंद से सनसनीखेज मामला
x

गरियाबंद। गरियाबंद में आज सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में मौजूद साईं मंदिर के झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली. दो दिन की कवायद के बाद हुई शिनाख्ती में पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में किया गया.

घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अफसर पहुंच मौका मुआयना किया है. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी. मामला संगीन होने के कारण अधिकारियों के निगरानी में मामले की जांच की जा रही है. एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि शिक्षिका आज सुबह घर से निकली थी, फिर साईं मंदिर के झाड़ियों के पीछे शव मिला है. खुद से आग लगाई हो इसके भी कोई प्रमाण घटना स्थल पर नजर नहीं आया. मामले में हर पहलू पर जांच किया जा रही है.

गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली मृतिका शादीशुदा है, उनके बच्चे भी है. 18 दिसम्बर को आयोजित जयंती समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थी. मामले में घरेलू विवाद का एंगल नजर आ रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा.मृतका की मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिया है.


Next Story
null