छत्तीसगढ़

मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद किया : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
7 May 2025 2:44 PM IST
मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद किया : CM विष्णुदेव साय
x
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज रायपुर निवास में 'वक्फ़ सुधार जनजागरण' अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद किया। वक्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर केंद्र सरकार, मुस्लिम समुदाय के कमजोर एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वक्फ़ सुधार को जनकल्याण से जोड़ते हुए गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचेगा। संवाद कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित मुस्लिम समुदाय के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Story
null