छत्तीसगढ़
दुर्गा महाविद्यालय मोदहा पारा में हैकाथॉन एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Shantanu Roy
25 Aug 2026 10:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। डॉ. अर्चना झा, डीसीपी ट्रैफिक एंड प्रोटोकॉल, रायपुर कमिश्नरेट द्वारा विद्यार्थियों को हैकाथॉन तथा यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक सीमा अहिरवार, महाविद्यालय की प्राचार्यl प्राध्यापकगण एवं सहायक स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। डॉ. अर्चना झा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के महत्व के साथ-साथ सिविक सेंस एवं जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के संबंध में जागरूक किया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि लाल बत्ती पर रुकना, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करना, गलत दिशा में वाहन न चलाना, जेब्रा क्रॉसिंग पर पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देना तथा एम्बुलेंस को रास्ता देना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। हैकाथॉन के संबंध में विद्यार्थियों को तकनीक, नवाचार एवं रचनात्मक सोच के माध्यम से यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
Next Story





