
x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी भीम सोनकर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। जिला दण्डाधिकारी दुर्ग ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत आदेश जारी करते हुए आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए दुर्ग जिले सहित सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लगातार आपराधिक प्रकरण दर्ज होते रहे हैं। कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। इसके बाद कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी की आपराधिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड तैयार कर जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रकरण जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिला दण्डाधिकारी दुर्ग ने प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों, पुलिस रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद आरोपी भीम सोनकर के खिलाफ जिलाबदर आदेश पारित किया। आदेश के अनुसार आरोपी को एक वर्ष तक जिला दुर्ग की सीमा के साथ-साथ सीमावर्ती छह जिलों रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी की सीमाओं से बाहर रहना होगा।
पुलिस के मुताबिक भीम सोनकर उम्र 34 वर्ष, निवासी गैंगखोली वार्ड क्रमांक 12, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग के खिलाफ वर्ष 2016 से 2024 के बीच कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें मारपीट, धमकी, गाली-गलौज सहित अन्य अपराध शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना कुम्हारी में दर्ज प्रकरणों का विवरण इस प्रकार है। वर्ष 2016 में अपराध क्रमांक 134/2016 के तहत धारा 294, 506(बी), 323, 327, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में अपराध क्रमांक 81/2017 में धारा 294, 506(बी), 323, 327, 34 भादवि एवं धारा 324 भादवि के तहत कार्रवाई की गई।
वर्ष 2019 में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 161/2019 में धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। इसके बाद वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 199/2021 और वर्ष 2024 में अपराध क्रमांक 66/2024 में भी मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज किए गए। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी लगातार क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस द्वारा समय-समय पर उसे समझाइश देने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के बावजूद उसकी गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके चलते कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिलाबदर की कार्रवाई करना आवश्यक माना गया।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में सक्रिय और आदतन अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का माहौल बना रहे। इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों का रिकॉर्ड तैयार किया और आवश्यक दस्तावेजों को संकलित कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल है या क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsदुर्ग पुलिसभीम सोनकरजिलाबदर कार्रवाईकुम्हारी थानाआदतन अपराधीChhattisgarh PoliceDurg NewsCrime Newsजिला दण्डाधिकारी दुर्गछत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियमकानून व्यवस्थाअपराध नियंत्रणपुलिस कार्रवाईअपराधी पर शिकंजाDurg CrimeKumhari Policeमारपीट मामलाधमकी केसआपराधिक गतिविधियांप्रतिबंधात्मक कार्रवाईपुलिस रिकॉर्डजिला बदर आदेशछत्तीसगढ़ अपराध समाचारअपराधियों पर कार्रवाईDurg Police ActionDurg PoliceBhim Sonkarexternment proceedingsKumhari Police Stationhabitual offenderDistrict Magistrate DurgChhattisgarh State Security Actlaw and ordercrime controlpolice actioncrackdown on criminalassault caseintimidation casecriminal activitiespreventive actionpolice recordexternment orderChhattisgarh crime newsaction against criminalsDurg Police Action.
Next Story





