छत्तीसगढ़

बटनदार चाकू के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

Nil dhankar
22 March 2026 5:41 PM IST
बटनदार चाकू के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
x

रायपुर। बटनदार चाकू के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार हो गया है, पुलिस ने बताया कि 22.03.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मटन मार्केट पंडरी के पास चाकू लेकर लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।

सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहूंचे जहां पर बादल बेहरा नामक व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर लहरा रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी बादल बेहरा की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू बरामद हुआ जिसे जप्त कर आरोपी बादल बेहरा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

बादल बेहरा पिता अशोक बेहरा उम्र 30 साल पता म.नं. 49, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला, थाना मुजगहन रायपुर।

Next Story