छत्तीसगढ़

आदतन सटोरिए भिलाई में पकड़ाए, मोबाइल रजिस्टर और कैश जब्त

Nil dhankar
3 Aug 2025 9:20 AM IST
आदतन सटोरिए भिलाई में पकड़ाए, मोबाइल रजिस्टर और कैश जब्त
x
छग

भिलाई. सुपेला थाना अंतर्गत मटन मार्केट और उडिय़ा मोहल्ला में लम्बे समय से ऑनलाइन सट्टा और सट्टा-पट्टी खिलाते हुए चार सटोरियों को पुुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल, रजिस्टर तथा नकद 41 हजार 55 रुपए जब्त किया है.

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 1 अगस्त को मुखबिर से मटन मार्केट सुपेला और उडिया मोहल्ला मोबाइल व अन्य माध्यमों से सट्टा पट्टी खेलाए जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राकेश उर्फ कुंन्तु चौहान को पकड़ा, उसके पास 12 हजार 410 रुपए और रवि दीप उर्फ तुफान से 4 हजार 525 रुपए, अशोक बघेल से 1 हजार 720 रुपए और अर्जुन सोनकर से 1 हजार 50 रुपए, सभी से 1-1 मोबाइल, सट्टा पट्टी पर्ची व डाट पेन कुल रकम 19 हजार 705 रुपए जब्त की.

इसी प्रकार मटन मार्केट सुपेला से आरोपी रवि उर्फ चुचरु साहनी से 8 हजार 200 रुपए, रितेश नायर से 2 हजार 600 रुपए, राहुल साहनी से 5 हजार 170 रुपए और अमित विभार से 5 हजार 380 रुपए जब्त किया गया है. एएसपी ने बताया कि ये सटोरिए आदतन है. इनके खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा.

Next Story
null