छत्तीसगढ़

भंडारपुरीधाम में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला का आयोजन, CM साय हुए शामिल

Nil dhankar
3 Oct 2025 2:56 PM IST
भंडारपुरीधाम में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला का आयोजन, CM साय हुए शामिल
x

आरंग। भंडारपुरीधाम में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला का आयोजन हुआ, जिसमें CM साय शामिल हुए।

अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए विजयादशमी का अवसर बहुत ही खास है। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ से बहुत गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और प्रभु राम का ननिहाल है। इस लिए हम प्रभु राम को भांचा राम कहते है। इसी के कारण छत्तीसगढ़ में भांजे का पैर छूकर प्रणाम करने की परंपरा है। वनवास के दौरान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने यहां लंबा समय बिताया। छत्तीसगढ़ में अलग अलग स्थानों में इसके प्रमाण मिलते है। वनवास काल में प्रभु श्रीराम के सामने अनेक कठिनाइयां थीं। रावण से युद्ध के समय श्रीराम वनवासी थे जबकि रावण के पास अस्त्र-शस्त्र के साथ ही विशाल असुरों की सेना थी। प्रभु श्रीराम ने वानर सेना के साथ मिलकर रावण को परास्त कर यह सिद्ध किया कि अधर्म और अहंकार का नाश निश्चित है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने अंदर रावण रूपी काम, क्रोध,अहंकार,लोभ,मोह एवं माया रूपी बुराइयों को समाप्त करने का आव्हान किया और प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

Next Story
null