छत्तीसगढ़
जीएसटी टीम ने राजनांदगांव में मारी रेड, नकली डीजल बेचने वाली कंपनी को घेरा
Nil dhankar
24 July 2025 1:18 PM IST

x
राजनांदगांव। जीएसटी की टीम ने करोड़ों रुपए की कर चोरी के मामले में राजनांदगांव स्थित फेनी इंटरप्राइजेस के ठिकाने पर गुरुवार को छापा मारा. जीएसटी की टीम ने मौके से साढ़े चार हजार बेस आइल (डीजल) को जब्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, जुड़ा फेनी इंटरप्राइजेस के जरिए बेस आइट को लेकर डीजल के नाम से बाजार में बेचा जाता है. इसकी बदौलत कंपनी 10 करोड़ रुपए का क्रेडिट भी ले चुकी है. लेकिन डीजल की बिक्री नहीं होने से 23 प्रतिशत वेट के हिसाब से 14 करोड़ के नुकसान को देखते हुए कंपनी के राजनांदगांव ठिकाने पर दबिश दी, जहां नौ बड़े-बड़े ड्रमों में रखा गया साढ़े चार हजार लीटर डीजल (बेस आइल) जब्त किया. संस्थान के मालिक के नागपुर में रहने की बात कही जा रही है.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.
Next Story





