छत्तीसगढ़

महासमुंद में एचपीवी टीकाकरण को लेकर बढ़ा उत्साह

Shantanu Roy
20 May 2026 6:13 PM IST
महासमुंद में एचपीवी टीकाकरण को लेकर बढ़ा उत्साह
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर निःशुल्क एचपीवी टीका लगवा रही हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव एवं स्कूलों में पहुंचकर बालिकाओं और अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व एवं इसके लाभों की जानकारी दे रही है। इसका सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है और टीकाकरण केंद्रों में बालिकाओं की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है।

उन्होंने जिले के सभी पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर निःशुल्क टीकाकरण का लाभ अवश्य लें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल कॉलेज में नियमित रूप से एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों की तुलना में अब बालिकाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में बालिकाएं स्वयं आगे आकर टीका लगवा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को समय पर एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं।
Next Story