छत्तीसगढ़

एके डांस एकेडमी में भव्य डांस प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Nilmani Pal
12 Jun 2026 5:01 PM IST
एके डांस एकेडमी में भव्य डांस प्रतियोगिता का सफल आयोजन
x

रायपुर। प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर–1 स्थित ए.के. डांस एकेडमी द्वारा भव्य डांस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

ग्रुप – 1 परिणाम

🥇 प्रथम पुरस्कार – प्रथम साहू

🥈 द्वितीय पुरस्कार – आद्या रोहित शर्मा

🥉 तृतीय पुरस्कार – पारुल महंत

ग्रुप – 2 परिणाम

🥇 प्रथम पुरस्कार – शैली महंत

🥈 द्वितीय पुरस्कार – अनन्या चौधरी

🥉 तृतीय पुरस्कार – रानू प्रधान

ग्रुप – 3 विशेष प्रस्तुति

शिवांगी वर्मा, बीना कौशिक, ममता तिवारी, हेमलता, प्रतिभा पाल, गायत्री नाविक, कृष्णा कुर्रे, स्वाति शुक्ला एवं सुमन तंबोली ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के निर्णायक (Judges) के रूप में नम्रता शर्मा एवं ऋषभ शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के कोरियोग्राफर अरविंद यादव एवं सृष्टि सोनकर रहे, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शानदार संचालन एंकर तामेश वर्मा द्वारा किया गया। उनकी प्रभावशाली मंच-संचालन शैली ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत एवं आकर्षक बनाए रखा।

एकेडमी की संचालिका डॉ. प्रियंका पाल ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और उत्साहवर्धन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका तथा भविष्य में भी ए.के. डांस एकेडमी ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती रहेगी।

डॉ. प्रियंका पाल

संचालिका, ए.के. डांस एकेडमी

प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर–1

7000945618, 9993398119

ए.के. डांस एकेडमी – प्रतिभाओं को नई उड़ान

Next Story