छत्तीसगढ़
ड्रोन दीदी गोदावरी साहू को राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित
Shantanu Roy
17 July 2025 9:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचार और महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करने वाली ड्रोन दीदी गोदावरी साहू को राज्यपाल रमेन डेका ने सम्मानित किया। मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव की निवासी गोदावरी साहू को स्मृति चिन्ह प्रदान करने के साथ-साथ 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित रहे। गोदावरी साहू "नमो ड्रोन दीदी" के रूप में कार्यरत हैं।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ड्रोन दीदी श्रीमती गोदावरी साहू को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। इस अवसर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।1/3 pic.twitter.com/NFrgPs2meE
— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) July 17, 2025
उन्होंने पारंपरिक खेती के तरीकों से हटकर ड्रोन तकनीक को अपनाया है और किसानों के खेतों में नैनो यूरिया, डीएपी खाद और कीटनाशकों का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से करना शुरू किया। इससे किसानों की फसल उत्पादन में सुधार हुआ है, साथ ही समय और श्रम की भी बचत हो रही है। राज्यपाल रमेन डेका ने गोदावरी साहू की सराहना करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि जब नवाचार और दृढ़ संकल्प जुड़ जाए, तो ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकती हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





