छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप पर चिल्हर विवाद में चाकूबाजी, CCTV फुटेज आया सामने, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 July 2025 8:55 PM IST
पेट्रोल पंप पर चिल्हर विवाद में चाकूबाजी, CCTV फुटेज आया सामने, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में चिल्हर को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने चाकूबाजी कर दी। इस घटना में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम इस प्रकार है
घटना 16 जुलाई को हुई जब बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपये दिए। चिल्हर को लेकर विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने अनिल के हाथ में रखी नकदी लूटने की नियत से चाकू से हमला कर दिया और पैसे लेकर भागने लगे।आवाज़ सुनकर पंप का दूसरा कर्मचारी योगेश मिरी बाहर आया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश मिरी (उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गुजरा, थाना मंदिर हसौद) के रूप में हुई है। वहीं, घायल अनिल गायकवाड़ (उम्र 22 वर्ष) का इलाज जारी है।


दोनों आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं
समीर टंडन, पिता राजकुमार टंडन (उम्र 21 वर्ष), निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर गातापार, थाना अभनपुर, रायपुर।
कुनाल तिवारी, पिता नंदकुमार तिवारी (उम्र 24 वर्ष), निवासी बस स्टैंड, राधा कृष्ण मंदिर के पास, थाना अभनपुर, रायपुर।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक और अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Tagsरायपुर पेट्रोल पंप हत्याचिल्हर विवाद चाकूबाजीमंदिर हसौद मर्डरपेट्रोल पंप कर्मचारी हमलाआरोपी गिरफ्तार रायपुरRaipur petrol pump murderchiller dispute stabbingTemple Hasaud stabbingemployee killed over moneyaccused arrested Raipurpetrol station crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story