छत्तीसगढ़

नक्सली गढ़ों में सरकार की घेराबंदी तेज, उग्रवादियों की आर्थिक कमर टूटी: मंत्री नेताम

Shantanu Roy
20 March 2025 7:06 PM IST
नक्सली गढ़ों में सरकार की घेराबंदी तेज, उग्रवादियों की आर्थिक कमर टूटी: मंत्री नेताम
x
छग
Bastar. बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में गुरुवार सुबह से जारी दो मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए हैं। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए। बीजापुर की मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ है। वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ मोदी सरकार की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिली है। सरकार ने उग्रवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए उनकी वित्तीय सहायता को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।


सरकारी सूत्रों के अनुसार:
नई रणनीति से उग्रवाद पर कसी गई नकेल: मोदी सरकार की आक्रामक रणनीति ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में तस्वीर बदल दी है।
सुरक्षाबलों की बढ़ी ताकत:
दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्ष 2019 से अब तक 277 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे सुरक्षा बलों की पहुंच और दबदबा बढ़ा है।
नक्सल फंडिंग पर वार: उग्रवादियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता पर सरकार ने लगाम कसी है, जिससे उनके नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
ED और NIA की कार्रवाई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राज्यों के सहयोग से ₹72.3 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की है, जिससे उग्रवादी संगठनों की आर्थिक रीढ़ कमजोर हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की यह रणनीति उग्रवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की ओर संकेत करती है। आने वाले समय में इस अभियान को और तेज किए जाने की संभावना है, जिससे नक्सलवाद की जड़ें पूरी तरह से खत्म की जा सकें। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी।घटनास्थल से नक्सलियों के शव और कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

इधर, तीसरी घटना में नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हो गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। फोर्स एक दिन पहले एंड्री इलाके में पहुंच गई थी। गुरुवार की सुबह यहां मुठभेड़ हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव और दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।
Next Story