x
देखें VIDEO...
Barmer बाड़मेर। जिले में नेशनल हाईवे 68 पर बोलेरो कैंपर और वेगनआर कार में आमने-सामने भिड़त हो गई। इससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। टक्कर से कार में सवार दो जने फंस गए। इससे दोनों जिंदा जल गए। वहीं बोलेरो कैंपर में सवार तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके के आगोरिया फांटे के पास सुबह करीब 6 बजे की है। सूचना मिलने पर प्राइवेट कंपनी की फायर बिग्रेड पहुंची। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को शिव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं दो घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
शिव थाना इंचार्ज मनीष देव के अनुसार गुरुवार को सुबह तड़के वेगनआर कार नेशनल हाईवे 68 से बाड़मेर से जैसलमेर की तरफ जा रही थी। वहीं सामने से बोलेरो कैंपर गाडी आ रही थी। आगोरिया गांव फांटा के पास दोनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों कार में अचानक आग लग गई। वहीं कार सवार अंदर ही फंस गए। इससे कार सवार जिंदा जल गए।
वहीं बोलेरो कैंपर में ड्राइवर सहित आगे की सीट पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पीछे बैठे एक व्यक्ति के मामूली चोट आई। जानकारी मिलने पर शिव पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में जले दो मृतकों के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।
वहीं, बोलेरो कैंपर में सवार खेतनाथ (25) पुत्र पोपटनाथ, मोडूनाथ (30) पुत्र पोपटनाथ, जेठनाथ (11) पुत्र मोडूनाथ निवासी झिझनीयाली जैसलमेर घायल हो गए। इसमें खेतनाथ और मोडूनाथ को बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर किया गया। जहां पर इलाज चल रहा है। वहीं जेठनाथ के मामूली चोट आई। मनीष देव ने बताया- फिलहाल कार में जिंदा जले मृतकों की पहचान नहीं हुई है। कार के नंबरों के आधार पर उसके परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि मृतक के गुजरात के रहने वाले हैं। फिलहाल हाईवे से दोनों वाहनों को हटा दिया गया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस पर कार में से किसी का हाथ तो किसी का सिर बाहर जला हुआ मिला। पुलिस ने करीब दो-तीन घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाए।

शिव थाना क्षेत्र के आगोरिया फ़ांटा के पास दुखद हादसा
— Ashok Shera (@ashokshera94) March 20, 2025
वैगनआर और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत दो जिंदा जले दो गंभीर घायल @Barmer_Police pic.twitter.com/MgmC3DuhCL
Tagsनेशनल हाईवेकार व बोलेरो की भिड़ंतदो लोग जिंदा जलेराजस्थानNational Highwaycar and Bolero collidedtwo people burnt aliveRajasthanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story