छत्तीसगढ़

प्राइवेट नौकरी भी कर रहा सरकारी टीचर, नहीं आते स्कूल, बरोबर ले रहा सैलरी

Nilmani Pal
13 Feb 2026 8:56 AM IST
प्राइवेट नौकरी भी कर रहा सरकारी टीचर, नहीं आते स्कूल, बरोबर ले रहा सैलरी
x
छग

रायगढ़। जिले के लैलूंगा ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुकडेगा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक के लंबे समय से स्कूल से नदारद रहने का मामला उजागर हुआ है, जिससे छात्रों का भविष्य सवालों में घिरता नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक जमसंवत पैंकरा जुलाई 2024 से लेकर अब तक स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हुए हैं। आरोप है कि शासकीय शिक्षक होते हुए भी वे निजी संस्था हर्बलाइफ में कार्य कर रहे हैं, जो शासकीय सेवा नियमों का खुला उल्लंघन माना जाता है।

विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि संबंधित शिक्षक लंबे समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं, जिससे पढ़ाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। छात्रों की कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं और शैक्षणिक कार्य में लगातार बाधाएं आ रही हैं। प्राचार्य द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

Next Story
null