
रायपुर। अब सराफा बाजार में 9 कैरेट का सोना और उससे बने जेवर भी उपलब्ध होंगे। अब तक 23 से 14 कैरेट गोल्ड को ही मान्यता थी। केंद्र सरकार ने आज एक अधिसूचना जारी कर दे दी है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरक मालू ने बताया कि इससे अब कम शुद्ध सोना भी कम कीमत में उपलब्ध होगा। इससे निम्न मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी।
सेनको गोल्ड लिमिटेड के एमडी और सीईओ सुवंकर सेन ने कहा कि 9 कैरेट सोने की हॉलमार्किंग सरकार का एक अच्छा कदम है। इससे सोने के गहने सस्ते और खरीदने में आसान होंगे। खासकर तब जब सोने के दाम बहुत ऊचे हों। 9 कैरेट में आधुनिक और स्मार्ट डिजाइन आसानी से बनाए जा सकते हैं और कंपनियां नए डिजाइन व स्टाइल में इनोवेशन कर सकती हैं। इससे आने वाले समय में निर्यात भी बढ़ सकता है। नए BIS मानक में कुछ परिभाषाएं और नियम भी बदले गए हैं।
सोने की घड़ियों और पेनों के लिए ये नियम जरूरी नहीं होगा। इस नियम के मुताबिक सोने का सिक्का वह माना जाएगा जो 24K शुद्ध सोने से बनाया गया हो, जिसे केवल सरकारी टकसाल या रिफाइनरी ही बनाए जाए और जिसका कोई चलन वाला पैसा की तरह कोई का मूल्य न हो। बीआईएस एक्ट 2016 के तहत होने वाली हॉलमार्किंग इस बात की पुष्टि करती है कि गहनों और बर्तनों में कीमती धातु की कितनी मात्रा है।





