छत्तीसगढ़

स्पेशल टूरिस्ट परमिट के नाम पर सरकार की आंखों झोंकी जा रही मिर्ची

Nil dhankar
27 July 2025 11:45 AM IST
स्पेशल टूरिस्ट परमिट के नाम पर सरकार की आंखों झोंकी जा रही मिर्ची
x

एक-एक बस के दो -दो परमिट, एक ही नंबर को दो -दो बस का चल रहा खेल

बड़े बस वाले सिंडिकेट बनाकर कर रहे है टैक्स चोरी, शासन को लगा रहे करोंड़ों की चूना

रायपुर जिले में रायल ट्रेवल्स, पायल, मनीष, गुप्ता, दुबे, कांकेर, महेंद्रा सहित कई ट्रेवल्स की बसों पर कार्रवाई की खबर

रायपुर । आरटीओ के एक्शन लेने वाले अधिकारियों की टीम के राजधानी सहित प्रदेश में चल रहे अवैध बस परमिट पर चलने वाले बसों पर कार्रवाई की है। बसों की परमिट और असके डेस्टीनेशन की पूरे दस्तावेजों की जांच कर परमिट निरस्त करने की कार्रवाई होने की जानकारी है। सूत्रों के अनुसार बसों को निजी बसों के लिए टूरस्ट परमिट लेकर लंबी दूरी तक बसों का संचालन किया जाता है लेकिन सीधे उक्त डेस्टीनेशन पर वाहन ले जाने के बजाय हर स्टापेज से यात्री बैठाकर अवैध कमाई कर लरहे है साथ ही ,टैक्स चोरी कर शासन को करोड़ों का चूना हर महीने लगा रहे है। यह भी जानकारी मिली है कि टैक्स चोरी करने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी कर टूरिस्ट परमिट लेकर राज्य के बाहर बड़े शहरों के बीच चलाय़ा जा रहा था, साथ ही एक बस पकर अलग -अलग जगहों के दो-दो परमिट लेने की भी खबर आ रही है।

परिवहन विभाग ने टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग करने वाली 50 से ज्यादा यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 61400 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया। साथ ही परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाली 4 बसों को जब्त किया। यह अभियान प्रदेशभर की सभी जिला उड़नदस्ता टीम और चेकपोस्ट में चलाया जा रहा है।

शिकायत पर यात्री बसों की जांच

बताया जाता है कि टैक्स चोरी करने और टूरिस्ट परमिट लेकर अंतरराज्यीय बसों का संचालन करने की शिकायत पर यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि ऑपरेटर टूरिस्ट परमिट पर बसों को चला रहे थे। उक्त बसों के परमिट और दस्तावेजों को जब्त कर पंचनामा बनाया गया है। बता दें कि टूरिस्ट परमिट किसी विशेष प्रायोजन के लिए जारी किया जाता है। यात्रियों की सूची, टाइमिंग और परिचालन मार्गों का ब्यौरा देने पर इसे जारी किया जाता है। इसका उपयोग केवल एक बार किया जा सकता है। लेकिन, बस मालिक टैक्स चोरी करने इसका दुरुपयोग कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर अभियान शुरू किया गया है।

अंतरराज्जीय समझौते के तहत 300 बसों का संचालन

प्रदेश के विभिन्न जिलों से दूसरे राज्यों के बीच अंतरराज्जीय समझौते के तहत 300 बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन, निर्धारित परमिट से करीब डेढ़ गुुना बसों का संचालन किया जा रहा था। टैक्स चोरी करने के लिए टूरिस्ट परमिट के दस्तावेजों में हेराफेरी और कूटरचना कर संचालन किया जा रहा था। ऑपरेटर अपनी मर्जी से राज्य के भीतर और अंतराज्यीय परिवहन सेवा के तहत दूसरे राज्यों तक इसे चला रहे थे। इसे देखते हुए शहर के ऑउटर से लेकर राज्य की सीमा पर बनाए गए चेकपोस्ट में इसकी जांच की गई। जांच के दौरान पकडे़ गई बसों के मालिकों से टैक्स और परमिट का ब्योरा मांगा गया है।

रायपुर उड़नदस्ता टीम ने टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग करने वाली 16 यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही उक्त सभी के मालिकों को समन जारी किया गया है। उक्त बसों को हैदराबाद, पुणे, नागपुर, जबलपुर व दूसरे राज्यों के बीच चलाया जा रहा था।

टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

यात्री बसों की जांच कर टूरिस्ट परमिट का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही 4 बसों को जब्त कर संबंधित ऑपरेटर को समंन जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर परमिट को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

-डी रविशंकर अपर परिवहन आयुक्त

Next Story