छत्तीसगढ़

पत्थलगांव वासियों के लिए खुशखबरी, राजपत्र में प्रकाशित हुई नगर पालिका बनाने की अधिसूचना

Nil dhankar
11 Sept 2024 2:35 PM IST
पत्थलगांव वासियों के लिए खुशखबरी,  राजपत्र में प्रकाशित हुई नगर पालिका बनाने की अधिसूचना
x

जशपुर jashpur news। नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई है. इसी के साथ पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के दिन 14 अगस्त को पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी.

chhattisgarh news जारी अधिसूचना के तहत 21 दिनों तक दावा-आपत्ति मांगी गई है. इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी. अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है. लोगों ने मुख्यमंत्री साय को उनकी घोषणा को अमल में लाने के लिए धन्यवाद दिया है. chhattisgarh

Next Story