छत्तीसगढ़

गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर

Nil dhankar
10 Jun 2025 11:59 AM IST
गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर
x

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने गोंडवाना एक्सप्रेस को अब उत्तर मध्य रेलवे के दतिया स्टेशन पर भी अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। यह ठहराव 6 महीने के लिए दिया गया है। इस सुविधा की शुरुआत आज यानी 10 जून 2025 से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस से शुरू हो गई।

वहीं, 11 जून 2025 से रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में भी यह ठहराव लागू रहेगा। गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस दतिया स्टेशन पर रात 8:20 बजे पहुंचेगी और 8:22 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़–निजामुद्दीन एक्सप्रेस दतिया स्टेशन पर रात 12:01 बजे पहुंचेगी और 12:03 बजे रवाना होगी।

Next Story
null