छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: बड़े पनेड़ा में संपन्न हुआ सुशासन शिविर

Shantanu Roy
21 May 2026 11:25 PM IST
सुशासन तिहार: बड़े पनेड़ा में संपन्न हुआ सुशासन शिविर
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। सुशासन तिहार अभियान के तहत ग्राम पंचायत बड़ेपेनड़ा में 15 ग्राम पंचायतों जावंगा, नागुल, हिरोली, कटुलनार, माड़पाल, मड़से, हाउरनार, बड़ेपनेड़ा 1, बड़ेपनेड़ा 2, गुमड़ा, हारला, हारम 1, हारम 2, हिरानार 1, हिरानार 2, जोड़ातराई का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों से संपर्क किया। शिविर के दौरान कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जबकि अन्य लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण भी किया गया।
Next Story