छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार- उत्सव संवाद, समाधान और विकास का, जन-जन के विश्वास का
Shantanu Roy
30 May 2025 11:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम पंचायत कनकी में संवाद से समाधान,सुशासन तिहार शिविर में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी शामिल हुए | विधायक अनुज शर्मा जी ने किसानो को ऋण पुस्तिका,राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, ट्राइसाइकिल,मछली पालकों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स और जमीन का मालिकाना हक दिलाने हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया। साथ ही समाधान शिविर में ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुन कर निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा जी ने कहा कि हमारी विष्णु देव साय जी की सरकार के निर्देश पर प्रारंभ इस अभिनव पहल का उद्देश्य -जनता की हर समस्याओं का समाधान है l यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है, सरकार को जनता के द्वार तक लाना है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार का संकल्प है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे l सुशासन के तीसरे चरण के समाधान शिविर के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान सीधे आपके द्वार तक पहुंचेगा। हमारी सरकार जनता की आवाज को सुनने, समझने और उस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से स्वयं मुख्यमंत्री जी,जनप्रतिनिधि और प्रशासन जनता के गांव,मोहल्ले और घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान कर योजनाओं का लाभ एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रहें हैं। आज के इस समाधान शिविर में विधायक अनुज शर्मा ,जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , उपाध्यक्ष संदीप यदु, स्वाति वर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर् मनहरे जी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





