छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन के पिता रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
Shantanu Roy
30 May 2025 10:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। समाजसेवा के प्रति अद्वितीय समर्पण और जनकल्याण को जीवन का ध्येय बनाने वाले जनसेवक रामजीलाल अग्रवाल जी को श्रद्धांजली देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। उनकी समाज में कितनी गहरी पकड़ और व्यापक पहचान थी, इसका प्रमाण उन्हें श्रद्धांजलि देने आने वाले असंख्य लोगों से स्पष्ट हो रहा है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए न केवल उनके परिचित या सहयोगी, बल्कि वे लोग भी पहुंच रहे हैं जो जीवन में उनके सहयोग या मार्गदर्शन से किसी न किसी रूप में लाभान्वित हुए थे। यह दृश्य देखकर स्वयं उनके परिवार के सदस्य भी भावविभोर हैं, क्योंकि उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि रामजीलाल जी की समाज में इतनी गहरी पैठ थी।
उनको जानने वाले , मानने वाले , पहचानने वाले एवं उनके द्वारा जिनको सहयोग किया गया। वो लोग लगातार श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है। पूरे देश से शोक संदेश और संवेदनाएं निरंतर प्राप्त हो रही हैं। यह दर्शाता है कि रामजीलाल जी केवल एक क्षेत्र, समाज या विचारधारा तक सीमित नहीं थे। उनका जीवन समाज के सभी वर्गों को जोड़ने, कमजोरों को संबल देने और जरूरतमंदों के लिए निःस्वार्थ सेवा में बीत गया। वे सहयोग, जनसेवा और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ही नहीं, देशभर में उनके सेवा कार्यों से प्रभावित लोग आज उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों, सेवा भावी संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे हैं। उनका व्यक्तित्व किसी एक समाज या वर्ग तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने सदैव समाज के हर वर्ग को जोड़ा और विशेष रूप से कमजोर, वंचित और असहाय व्यक्तियों के कल्याण के लिए कार्य किया।
वे किसी एक समाज या वर्ग के नहीं थे सभी को जोड़ कर रखने और कमजोर व्यक्तियों के लिए उन्होंने कार्य किया। इसी का परिणाम है कि राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेता लगातार अपनी श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पी पी चौधरी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा जी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण संवेदना प्रकट की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आध्यात्मिक धर्म गुरु पंडित विजय शंकर मेहता,सिंधी समाज के धर्मगुरु संत युधिष्ठिरलाल जी, मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सत्य नारायण शर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, नई दिल्ली, नागपुर प्रांतीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल सभा, नागपुर, पंडित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान, गहोई वैश्य समाज, महाराष्ट्र मंडल, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, अग्रवाल सभा, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि शामिल रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





