
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के पत्थलगांव पहुंचेंगे, जहां मैरिज गार्डन में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसके बाद दोपहर में धमतरी पहुंचकर पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. दौरे के दौरान लोहरसी सर्किट हाउस में भी दोपहर 3:25 बजे से 3:55 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है. इसके बाद लगभग शाम 4:05 बजे वह धमतरी से रवाना हो जाएंगे.
यह भी पढ़े
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे. वह रात 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नवा रायपुर स्थित होटल में रात्रि विश्राम करेंगे. 18 मई की सुबह 10:30 बजे शाह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल-112 के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:20 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे और बस्तर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. नेटनार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करने के साथ ही शाम को जगदलपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. शाह का रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही होगा.





