छत्तीसगढ़

ट्रेन में यात्री की सास को नशीली चाय पिलाकर सोने की माला चोरी, FIR दर्ज

Shantanu Roy
4 July 2025 10:19 PM IST
ट्रेन में यात्री की सास को नशीली चाय पिलाकर सोने की माला चोरी, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। भोपाल से उसलापुर आ रही अमरकंटक एक्सप्रेस (12854) में सफर के दौरान एक महिला यात्री से सोने की माला चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पहले भरोसा जीतने के लिए परिवार को काजू-किशमिश खिलाए और फिर नशीली चाय पिलाकर महिला को बेहोश कर दिया। बाद में महिला के गले से करीब एक तोला की सोने की माला (कीमत ₹35,000) गायब मिली। मामला 3 जुलाई का है। शिकायतकर्ता राहुल रजक ने बताया कि वे अपनी पत्नी, सास गीताबाई और दो बच्चों के साथ जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। भोपाल से ट्रेन पकड़ने के बाद जब ट्रेन जबलपुर पहुंची, तो सामने बैठा एक व्यक्ति, जो सफेद शर्ट और काले पैंट में था, सभी को चाय पिलाता है।


शहडोल से पहले शिहोरा रोड स्टेशन पर उस व्यक्ति ने गीताबाई को अलग से एक कप चाय दी। चाय पीने के बाद गीताबाई बेहोश हो गईं और शहडोल स्टेशन पर पहुंचने पर वह शख्स ट्रेन से उतर गया। जब परिवार वालों ने गीताबाई को जगाने की कोशिश की, तो पता चला कि उनकी 7 फर वाली सोने की माला गायब है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितों ने उसलापुर स्टेशन पर जीआरपी की मदद ली और गीताबाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी थाना बिलासपुर ने राहुल रजक की शिकायत पर शून्य में अपराध दर्ज कर मामला शहडोल जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रेन में मौजूद सीसीटीवी व गवाहों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Tagsअमरकंटक एक्सप्रेसनशीली चायट्रेन में चोरीमहिला से सोने की माला चोरीजीआरपी बिलासपुरट्रेन अपराधAmarkantak Expressdrugged teatheft in traingold necklace theftGRP Bilaspurtrain crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story