छत्तीसगढ़

लाखे नगर में सोने का मंगलसूत्र चोरी, पुरानी बस्ती थाने में FIR दर्ज

Nil dhankar
3 Dec 2025 8:26 AM IST
लाखे नगर में सोने का मंगलसूत्र चोरी, पुरानी बस्ती थाने में FIR दर्ज
x

रायपुर। लाखेनगर क्षेत्र में भागवत कथा सुनने गई महिला के गले से शातिर अज्ञात बदमाश ने चोर ने सोने का मंगलसूत्र गायब कर दिया। घटना 29 नवंबर की दोपहर सोनकरपारा स्थित मंदिर की है। इस मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है।

द्वारिका इंदुरिया ने पुरानी बस्ती पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सरस्वती इंदुरिया दोपहर करीब 3 बजे भागवत कथा सुनने मंदिर गई थीं। कथा समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटीं, तो गले में पहना हुआ मंगलसूत्र गायब था। महिला ने बताया कि कथा के दौरान मंदिर में काफी भीड़ थी, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले से मंगलसूत्र पार कर दिया। घटना का पता घर लौटने के बाद चला, जिसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गए मंगलसूत्र की कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Next Story
null