छत्तीसगढ़
आदि कर्मयोगी अभियान और रजत महोत्सव को दें प्राथमिकता: कलेक्टर
Shantanu Roy
27 Aug 2025 7:23 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान और रजत महोत्सव को प्राथमिकता देते हुए इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही लगातार बारिश को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सतर्क रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जन दर्शन, जन शिकायत पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आम नागरिकों की शिकायतों पर कार्यवाही की जानकारी ली और लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी बीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता के साथ करें। श्रम विभाग से श्रम पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली और ही दीदी ई रिक्शा योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने मलेरिया उन्मूलन पर जोर देते हुए इसके रोकथाम के लिए सतत जांच के साथ प्रभावी उपाय करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सभी एंबुलेस के आवश्यक रख-रखाव के साथ समुचित संचालन सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं की पहचान प्राथमिकता के साथ समय पर करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा संस्थागत प्रसव, एमआर वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाने एवं रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर के संबंध में भी निर्देश दिए। जिले में निर्माणाधीन विद्यालय, आश्रम, छात्रावास एवं अस्पताल के भवनों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की भी कलेक्टर ने विस्तृत समीक्षा की और संबंधित निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केशकाल बायपास निर्माण, नारायणपुर व कोडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाईन से संबंधित अब तक की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्यों के निर्माण में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया और एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





