छत्तीसगढ़

बच्चियों को खेलते-खेलते खींच ले गई मौत, फूट-फूट कर रोया परिवार

jantaserishta.com
21 Aug 2024 9:41 AM IST
बच्चियों को खेलते-खेलते खींच ले गई मौत, फूट-फूट कर रोया परिवार
x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दुगोली गांव में खेलते-खेलते डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, नैमेड थाना क्षेत्र के दुगोली गांव के बीच पारा में निवासरत तेलम परिवार हर दिन की तरह मंगलवार के दिन खेत में काम करने गया हुआ था. परिजनों के साथ दो मासूम बच्चियां भी खेत में गई हुई थी. इस दौरान शाम को खेत में खेलते-खेलते डबरी में गिरने से दोनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई. एक बच्ची का नाम रंजना तेलम और दूसरी बच्ची का नाम पदमा तेलम बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का पंचनामा तैयार कर, पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story