छत्तीसगढ़
नूर स्पा सेंटर में लड़कियों की हो रही खरीदी-बिक्री, पुलिस को जानकारी नहीं!
Shantanu Roy
22 July 2026 11:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक स्पा सेंटर से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित नूर एडिंटीफाई स्पा सेंटर में कोलकाता की एक युवती को कथित रूप से पैसे देकर लाने और खरीद-फरोख्त किए जाने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस भी बिखर है और ऐसे मामलों से बचते नज़र आ रही है। सूत्रों के अनुसार, यह स्पा सेंटर निजी कॉम्प्लेक्स में संचालित है। आरोप है कि स्पा की पुरानी संचालिका और नया संचालक ज़फर ने कोलकाता की युवती को करीब 20 हजार रुपये देकर खरीदा था। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया बल्कि पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत ही नहीं मिली है। पुलिस को यह पता लगाने का प्रयास करना चाहिए था कि युवती को किस परिस्थिति में रायपुर लाया गया और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्पा सेंटर के संचालक, संचालिका की भूमिका और युवती को यहां लाने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को रायपुर में मानव तस्करी के एंगल सभी जांच करनी चाहिए। और कहीं इस मामले में भी मानव तस्करी या अन्य किसी आपराधिक गतिविधि का कनेक्शन तो नहीं है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामलें में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बाकी वो सब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में पहले भी कुछ स्पा सेंटरों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों में पुलिस समय-समय पर जांच और कार्रवाई करती रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि संचालित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की जांच में या स्पष्ट होगा कि युवती को किस उद्देश्य से लाया गया था और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेज, बयान और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
Tagsरायपुर स्पा सेंटर मामलानूर एडिंटीफाई स्पा सेंटरन्यू राजेंद्र नगर पुलिसयुवती खरीद-फरोख्त मामलाकोलकाता युवतीमानव तस्करी जांचस्पा सेंटर कार्रवाईगोड़ीवाला धाम कॉम्प्लेक्सरायपुर क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़ समाचारपुलिस जांचस्पा संचालिका20 हजार रुपये मामलामहिला सुरक्षाअपराध जांचरायपुर पुलिससंदिग्ध गतिविधियांस्पा सेंटर विवादराजधानी रायपुरपुलिस कार्रवाईपीड़िता जांचअवैध गतिविधिमहिला अपराध मामलाछत्तीसगढ़ क्राइमरायपुर ब्रेकिंग न्यूजथाना न्यू राजेंद्र नगरअपराध नियंत्रणपुलिस पूछताछजांच शुरूमानव तस्करी आशंकास्पा सेंटर खबररायपुर अपडेटमहिला सुरक्षा अभियानपुलिस कार्रवाई खबरछत्तीसगढ़ पुलिसअपराध समाचारस्थानीय खबररायपुर न्यूजजांच प्रक्रियाआरोपी तलाशस्पा सेंटर निगरानीकानून व्यवस्थामहिला सुरक्षा मामलापुलिस प्रशासनताजा समाचाररायपुर क्राइम अपडेटRaipur spa center casespa center identificationNew Rajendra Nagar Policewoman trafficking casewoman from Kolkatahuman trafficking investigationspa center crackdownGodiwala Dham ComplexRaipur crime newsChhattisgarh newspolice investigationspa operator₹20000 casewomen's safetycrime investigationRaipur Policesuspicious activitiesspa center controversycapital Raipurpolice actionvictim inquiryillegal activitycrime against womenChhattisgarh crimeRaipur breaking newsNew Rajendra Nagar police stationcrime controlpolice interrogationinvestigation initiatedsuspected human traffickingspa center reportRaipur updatewomen's safety campaignpolice action reportChhattisgarh Policecrime newslocal newsRaipur newsinvestigation processsearch for accusedspa center surveillancelaw and orderwomen's safety issuepolice administrationlatest newsRaipur crime update.
Next Story





