छत्तीसगढ़

शादी की जिद करती थी प्रेमिका, प्रेमी ने किया मर्डर

Nilmani Pal
31 Jan 2026 5:43 PM IST
शादी की जिद करती थी प्रेमिका, प्रेमी ने किया मर्डर
x

कांकेर। जिले के पखांजूर से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही प्रेमिका की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के बाद अब इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2025 की है। बताया जा रहा है कि युवती लगातार युवक को शादी की बात कहती थी। जिससे परेशान युवक ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ प्रमिका की गला घोंटकर हत्या कर दिया और शव को जंगल में फेंक दिया। मृतिका की पहचान संगीता उसेंडी के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी और कुछ दिन पहले पुलिस ने बड़ेकापसी के जंगल से कंकाल को बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अब दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Next Story
null