छत्तीसगढ़

एडमिट कार्ड लेकर स्कूल से लौटी छात्रा फंदे पर झूली

Nilmani Pal
17 Feb 2026 2:30 PM IST
एडमिट कार्ड लेकर स्कूल से लौटी छात्रा फंदे पर झूली
x

दुर्ग। जिले में बोर्ड परीक्षा देने से पहले एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. वह सोमवार को परीक्षा का एडमीट कार्ड लेकर घर आई, रात 12 बजे तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली. यह दृश्य सबसे पहले छात्रा की मां ने देखा. घबराई मां की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी कमरे से बाहर आए. मामला जामुल थाना इलाके के घासीदास नगर का है.

मृतिका की बहनों का कहना है कि नारायणी सोमवार को दोपहर 3 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी. नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूर्ण तरह से आश्वस्त थी. उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था. बड़ी बहन ने बताया कि रात को उसने बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो नारायणी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी.

नारायणी को इस हालत में देखकर मां घबराकर चीख उठी, जिसके बाद माता की आवाज सुनकर युवती के पापा और बहने भी उठ गए. सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी.


Next Story
null