बेर का लालच दिखाकर बच्ची के साथ रेप, पड़ोसी दरिंदा गिरफ्तार

बिलासपुर। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहा है। लगातार दरिंदे युवती व मासूमों को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है। जहां एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पड़ोस में ही रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम को बेर खिलाने के बहाने खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल मासूम का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसे डॉक्टरों की निगरानी रखी गई है।





